इंडोनेशिया में नौका दुर्घटना में 4 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बचाव दल के लोग नौसेना की नावों और अन्य नावों के जरिए लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
रियाऊ के पुलिस प्रमुख पजी हैरटैंटो ने कहा है कि 'दुमाई एक्सप्रेस 10' नाव सिंगापुर के पास बैटम से सुमात्रा के पास रियाऊ के दुमाई द्वीप के लिए जा रही थी। उसी दौरान यह तीव्र लहरों के बीच फंस गई।
हैरटैंटो ने मेट्रो टीवी को बताया है कि जीवित बचे लोगों को समुद्र में तैरते हुए देखा गया है।
समुद्री परिवहन के महानिदेशक सुनैरियो ने कहा है कि रविवार देर अपराह्न् तक दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ कर चार हो गई थी।
सुनैरियो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आंकड़े अभी भ्रामक हैं। हम मृतकों की संख्या के बारे में अभी निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकते हैं।" सुनैरियो ने कहा है कि खबरों के मुताबिक दुर्घटना में 202 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
इस बीच एडविन नामक एक पुलिस अधिकारी ने टीवी वन टेलीविजन को बताया कि सूर्यास्त तक दुर्घटना में कम से कम 19 यात्रियों की मौत हो चुकी थी।
रियाऊ के समुद्री पुलिस अधिकारी यासिन कोसासिह के अनुसार नाव पर 15 बच्चों और चालक दल के 12 सदस्यों सहित 240 लोग सवार थे।
पुलिस ने कहा है कि एक दूसरी नाव 'दुमाई एक्सप्रेस 15' भी रविवार को तीव्र तरंगों की चपेट में आ गई थी। लेकिन इस दुर्घटना में सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बच गए हैं। यह नाव बैटम से मोरो द्वीप के लिए जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications