पाकिस्तान में 5 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए ने पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी एक बयान के हवाले से कहा कि सारारोघा कस्बे के पास हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। इस मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक भी घायल हो गया।
दक्षिण वजीरिस्तान में लगातार पांच सप्ताह से चल रहे अभियान के दौरान सेना ने आतंकवादियों के अधिकतर ठिकानों और मुख्य मार्गो को अपने कब्जे में ले लिया है। इन मुख्य मार्गो का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमले के लिए किया जा रहा था।
सेना युद्ध क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए छिपे हुए आतंकवादियों और बिछाए गए विस्फोटकों को नष्ट किया जा रहा है।
सेना ने कहा कि अभियान में अब तक 579 आतंकवादी मारे जा चुके हैं जिसमें उज्बेक लड़ाके शामिल हैं।
पाकिस्तानी सरकार ने प्रण किया है कि आतंकवादियों के पूरी तरह से खात्मा होने तक यह कार्रवाई जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications