नक्सली क्षेत्र में 45 मिनट तक हवा में घूमता रहा आडवाणी-शरद का हेलीकॉप्टर
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने इस संबंध में रविवार को निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर शिकायत की है और झारखण्ड प्रशासन पर वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कोताही बरतने का आरोप लगाया है।
नकवी ने पत्र में लिखा है, "आडवाणी-शरद को ले जा रहे हेलीकॉप्टर ने सुबह 11 बजे बोकारो से जामताड़ा जिले के नल्ला क्षेत्र के लिए उड़ान भरी। जिला प्रशासन से मिले दिशा-निर्देशों के मुताबिक पायलट ने उड़ान भरी।"
उन्होंने कहा, "ये दिशा-निर्देश बिल्कुल गलत थे। इसके चलते हेलीकॉप्टर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 45 मिनट तक हवा में उड़ता रहा। जब ईंधन खत्म होने को आया तो पायलट को हेलीकॉप्टर को गोड्डा में उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा।"
नकवी ने कहा, "जिला प्रशासन की इस लापरवाही के चलते दोनों नेताओं की जिंदगी खतरे में पड़ गई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications