ई-मेल के साथ छेड़छाड़ के लिए केरल में 2 लोग गिरफ्तार
साइबर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधीक्षक जे. सुकुमारा पिल्लई ने कहा कि इस मामले में कयामकुलम के रहने वाले के.आर.मनोज को गिरफ्तार किया गया है जो अफ्रीका में वेल्डिंग तकनीशियन का काम करता है जबकि दूसरे व्यक्ति कार्थिक को कोट्टायम से गिरफ्तार किया गया है जो चार्टड अकाउटेंट का छात्र है।
इन दोनों को आईटी अधिनियम की धारा 66 ए के तहत गिरफ्तार किया गया।
मनोज ने विजयन के ई-मेल के साथ छेड़छाड़ की थी। इस ई-मेल को उसने दिनेश नायर ने भेजा था जो दुबई में रहता है और कार्थिक ने भी इस ई-मेल के साथ छेड़छाड़ कर कई लोगों के पास भेजा।
पिल्लई ने कहा कि जांच दल ने इस मामले को सिर्फ इसलिए नहीं लिया था कि इसकी शिकायत भाकपा सचिव विजयन ने की थी। इसकी जांच इसलिए भी की गई कि आईटी कानून के लागू होने के बाद इस तरह का पहला मामला दर्ज किया गया था।
भाकपा के सचिव विजयन ने इस मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक जैकब पुनोसे को पत्र लिखा था जिसके बाद पुलिस महानिदेशक ने इस मामले को साइबर टीम को जांच के लिए सौंप दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications