झारखण्ड में बारूदी सुरंग विस्फोट में 2 जवान शहीद
झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता वी.एच. देशमुख ने आईएएनएस से कहा कि सीआरपीएफ का दस्ता गुमला जिले के जोरी गांव में नियमित गश्त पर निकला था, उसी समय नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट को अंजाम दिया।
देशमुख ने कहा कि विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए जबकि नौ अन्य घायल हो गए।
सीआरपीएफ के घायल जवानों को हेलीकाप्टर के जरिये इलाज के लिए रांची लाया गया है। घायलों में चार की हालत गंभीर है।
उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में पांच चरणों में 25 नवंबर से विधानसभा चुनाव होना है।
नक्सलियों ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है और अपनी हिंसक गतिविधियों को तेज कर दिया है। गुरुवार रात पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने सवारी गाड़ी को निशान बनाया और रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया था।
राज्य के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। नक्सली हिंसा में पिछले नौ वर्षो में राज्य में 1550 लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications