इंडोनेशिया में 200 से अधिक यात्रियों के साथ नाव डूबी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रियाऊ के पुलिस प्रमुख पजी हैरटैंटो ने कहा है कि बचाव दल के लोग दुमाई एक्सप्रेस 10 में सवार यात्रियों की तलाश में जुटे हुए हैं। यह नाव सिंगापुर के पास बैटम से रियाऊ के दुमाई द्वीप के लिए जा रही थी। उसी दौरान यह तीव्र लहरों के बीच फंस गई।
हैरटैंटो ने मेट्रो टीवी को बताया है कि जीवित बचे लोगों को समुद्र में तैरते हुए देखा गया है।
रियाऊ के पुलिस प्रवक्ता यासिन कोसासिह ने कहा कि एक दूसरी नाव, दुमाई एक्सप्रेस 15 भी तीव्र तरंगों की चपेट में आ गई थी। लेकिन इस दुर्घटना में सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बच गए हैं। यह नाव बैटम से मोरो द्वीप के लिए जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications