खनन मामले में अदालत का आदेश मानेंगे : रोसैया

रोसैया ने यहां रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को उनके नौ वर्ष के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार के लगे आरोपों से संबंधित मामले पर बहस करने की चुनौती देते हैं।

उन्होंने कहा कि हाल के चुनावों में मिली हार के बावजूद नायडू सत्ता में आने को लेकर जल्दी में हैं। उन्होंने नायडू को सलाह दी कि वह जनादेश का सम्मान करें।

रोसैया ने नायडू को चुनौती दी कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में यदि तेदेपा को कांग्रेस से एक भी सीट अधिक मिली तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने कहा कि खनन कंपनी पर लगे कथित अनियमितता के आरोप की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित केंद्रीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट के आधार पर सर्वोच्च नयायालय ने कोई दिशा निर्देश दिया तो राज्य सरकार उसके अनुसार काम करेगी।

उल्लेखनीय है कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि अनंतपुर जिले में खनन के कारोबारों में अनियमितता बरती जा रही है। समिति ने यह सुझाव भी दिया था कि जब तक खनन क्षेत्रों का स्पष्ट रूप से सीमांकन न हो जाए तब तक खनन के काम पर रोक लगा दी जानी चाहिए।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+