मधु कोड़ा मामले में संप्रग को संसद में घेरेगा राजग
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "हम संसद में इस मामले पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को घेरेंगे। ये दोनों ही दल वास्तविक दोषी है। जब झारखण्ड के खजाने को लूटा जा रहा था तो इन दोनों दलों ने ही कोड़ा सरकार का समर्थन किया था।"
इस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, "हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं।"
कोड़ा मामले को सोमवार को संसद में उठाने को लेकर भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज व शाहनवाज हुसैन के बीच रविवार को चर्चा भी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications