मैं भारत-चीन के बीच तनाव बढ़ाना नहीं चाहता : दलाई लामा
दलाई लामा ने निजी समाचार चैनल एनडीटीवी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "मैं नहीं चाहता कि भारत और चीन के बीच तनाव बढ़े।"
चीन ने हाल में दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा का तीव्र विरोध किया था। दूसरी ओर भारतीय नेताओं ने दलाई लामा को 'सम्मानित अतिथि' करार दिया था और कहा था कि दलाई लामा देश में कहीं भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन एक शरणार्थी के रूप में उन्हें राजनीतिक बयान देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दलाई लामा ने कहा, "तवांग जाने के पहले मैं बहुत चिंतित था।" दलाई लामा ने कहा कि चीन के भारी दबाव के बावजूद भारत अपने रूख पर अडिग बना रहा। उन्होंने आगे कहा, "मैं सोचता हूं कि हाल के दिनों में भारत चीन के खिलाफ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा रहा है।"
दलाई लामा ने आगे कहा, "ओबामा चीन को लेकर नरम नहीं हैं। यह उनकी बस एक अलग शैली है।" दलाई लामा ने कहा कि ओबामा से मिल पाने में विफल रहने पर वह निराश नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications