बम विस्फोट में अफगान सीमा पुलिस के पांच जवानों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीमा पुलिस के कमांडर, जनरल अब्दुल राजिक ने कहा है कि यह विस्फोट स्पिन बोल्डाक जिले में हुआ। यह जिला पाकिस्तान की सीमा से लगे अशांत कंधार प्रांत में स्थित है।
तालिबान ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। तालिबान की ओर से कहा गया है कि उसके लड़ाकों ने मुख्य बाजार में रॉकेट के जरिए पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाया।
तालिबान प्रवक्ता कारी मोहम्मद यूसुफ अहमदी ने टेलीफोन पर बताया कि पौ फटने के पहले ही किए गए इस हमले में पुलिस कमांडर खुदाई नजर खान सहित छह पुलिसकर्मी मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications