हिमाचल के होटलों में विकलांगों को मिलेगी 30 फीसदी छूट

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग निगम (एचपीटीडीसी) के प्रबंध निदेशक सुभाशीष पांडा ने बताया," हम विश्व विकलांगता दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए 30 फीसदी की छूट देने जा रहे हैं जो 20 दिसंबर तक जारी रहेगी। "

पांडा ने आईएएनएस को बताया," विकलांग मेहमान दो दिनों का खर्च वहन कर तीन रातें होटल में गुजार सकते हैं। एचपीटीडीसी तीसरे दिन का खर्च स्वयं वहन करेगा।"

पांडा ने स्पष्ट किया कि होटल में भोजन और पेय पदार्थो पर कोई छूट नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि एचपीटीडीसी इससे पहले राज्य के होटलों में 60 वर्ष के बुजुर्गो को अपनी पुत्री के साथ ठहरने की छूट दे चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+