क्वोत्रोकी के बारे में मांगी गई जानकारी देने से सीबीआई का इंकार
सर्वोच्च न्यायालय के वकील अजय कुमार अग्रवाल ने पिछले माह सूचना के अधिकार के तहत सीबीआई से यह जानकारी मांगी थी। उन्होंने क्व ोत्रोकी व उसकी पत्नी के खातों को बंद करने संबंधी दस्तावेजों की भी मांग की थी।
इसके जवाब में सीबीआई ने अग्रवाल को लिखा है, "दिल्ली में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में क्वोत्रोकी के खिलाफ मामला लंबित है। इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष भी कई याचिकाएं दायर हैं। जो दस्तावेज व जानकारियां मांगी गई हैं उन्हें न तो मुहैया कराया जा सकता है और न ही उनकी जांच की अनुमति दी जा सकती है।"
अग्रवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री से लेकर उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य यह बयान दे रहे हैं कि क्वोत्रोकी के खिलाफ कोई मामला नहीं है। अगर ऐसा ही है तो फिर सीबीआई क्व ोत्रोकी के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक करने में क्यों घबरा रही है।"
उन्होंने कहा, "जानकारी नहीं दी गई, इसके कारण सबको पता है। विभिन्न देशों से प्राप्त सबूतों के बावजूद गांधी-नेहरू परिवार से करीबी के कारण ही सीबीआई ने उसके खिलाफ मामले वापस लिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications