इराक में आत्मघाती हमले में पुलिसकर्मी की मौत, आठ घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस हमले में पांच पुलिसकर्मी और वहां खड़े तीन नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने कहा है कि विस्फोट के कारण कई सैन्य वाहन में आग लग गई।
पुलिस ने कहा है कि उसने इराक की पश्चिमी सीमा पर अल-कईम में रविवार को एक ट्रक में सवार एक व्यक्ति को गोली मारकर और दूसरे को गिरफ्तार कर ट्रक विस्फोट की एक कोशिश को नाकाम कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications