दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या 999 हुई
नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "पिछले 24 घण्टों में डेंगू के सात नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में डेंगू के मामलों की संख्या 999 तक पहुंच गई है।"
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तापमान में कमी आने की वजह से अगले 10 दिनों के भीतर डेंगू के मामलों में कमी आने की संभावना है।
राज्य में अभी तक डेंगू की वजह से दो लोगों की मौत हुई है जिसमें 15 वर्षीय किशोर तथा नौ साल का एक बच्चा शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications