विधायक को हत्या की धमकी, पुलिस जांच शुरू
पुलिस महानिरीक्षक टी. जे. लोंगकुमार ने आईएएनएस को बताया कि इस बैनर के माध्यम से धमकी दी गई है कि टोकापाल में बन रहे पंचायत भवन में यदि क्षेत्र के गरीब परिवारों को रहने नहीं दिया गया तो कश्यप की एक महीने के भीतर हत्या कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है और विधायक को सतर्क रहने व अपने दौरों की पुलिस को जानकारी देने की सलाह दी गई है। पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि बैनर वास्तव में नक्सलियों ने ही लगाया है या फिर किसी ने खुराफात किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications