नार्टेल की संपत्तियों की बोली लगाएगी नोकिया
पिछले वर्ष हुए भारी नुकसान के बाद कनाडा और अमेरिका में दिवालिया होने की मंजूरी पाने वाली नार्टेल कर्जो को चुकाने के लिए धीरे-धीरे अपनी संपत्तियों को बेच रही है।
जुलाई में नार्टेल के अगली पीढ़ी की मोबाइल सेवा को हासिल करने में विफल रही नोकिया सिमंस कंपनी अब फिर नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने की तैयारी में है।
अमेरिका की नेटवर्क कंपनी सिएना कार्पोरेशन ने पहले ही नार्टेल की संपत्तियों के लिए 52.1 करोड़ डॉलर की बोली लगाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications