पचौरी ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा
यह वाक्या देवी अहिल्या बाई हवाई अड्डे का है, जहां शनिवार की रात को पचौरी एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंदौर पहुंचे थे। नगरीय निकाय के चुनाव करीब होने के कारण तमाम दावेदार अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहते थे। उसी के चलते हवाई अड्डे के बाहर बड़ी तादाद में कार्यकर्ता जमा हो गए। पचौरी जब हवाई अड्डे से बाहर निकले तो उन्हें कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। स्थिति विपरीत बनते देख पचौरी ने एक कार्यकर्ता पर थप्पड़ ही जड़ दिया ।
इस घटना पर रविवार को सफाई देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रतिप्रश्न किया कि क्या पिता अपने बेटे को चांटा नहीं मारता है? धक्का-मुक्की हो रही थी इसलिए ऐसा किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications