व्यापार मेले में खूब पसंद किए जा रहे अफगानी बादाम, अनार
नजीब मानजोर कंपनी लिमिटेड के आरिफ हुसैन ने आईएएनएस को बताया कि परंपरागत सामानों कालीनों और कपड़ों के अलावा लोग सूखे मेवों और फलों को भी पसंद कर रहे हैं। पहली बार अनार को प्रदर्शन के लिए लाया गया और लोग उसे बहुत पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षो से वह मेले में आ रहे हैं। कई लोग सूखे मेवे की खरीद कर रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ लोगों की संख्या बढ़ रही है।
व्यापार मेले में अफगानिस्तान के 20 से अधिक स्टाल हैं। इनमें से तीन से चार स्टालों पर बादाम, काजू और अखरोट और सूखे अंजीर जैसे मेवे बेचे जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications