मुलायम ने कार्यकर्ताओं में गांवों में जाने को कहा
इस अवसर पर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में जमा हुए लगभग 500 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि सड़कों पर प्रदर्शन करने और बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देने को आंदोलन नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने कहा, "हमें ग्रामीण क्षेत्रों व गरीब जनता तक पहुंचना होगा और उन्हें शिक्षा और रोजगार के बारे में जागरूक करना होगा।"
मुलायम ने कहा कि ग्रामीण व गरीब क्षेत्रों में शिक्षित लोग हैं। उन्हें पार्टी से जोड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा, "राज्य में धान की अच्छी पैदावर हुई है और केंद्र सरकार चावल का आयात करने की योजना बना रही है। गन्ना के दामों को लेकर हमने जिस प्रकार दिल्ली में आंदोलन किया, ठीक उसी प्रकार का आंदोलन हमें फिर से चावल के लिए करना पड़ेगा।"
मुलायम ने इससे पहले अपने समर्थकों की ओर से लाए गए 71 किलो का केक काटा। इस अवसर पर सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद थे लेकिन उनके बेटे अखिलेश यादव और महासचिव अमर सिंह नदारद दिखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications