कोड़ा मामले में कांग्रेस और राजद की भूमिका की जांच हो : राजग
वरिष्ठ भाजपा नेता एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मधु कोड़ा से संबंधित भ्रष्टाचार के मामलों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। इस मामले में कोड़ा सिर्फ एक अभिनेता हैं जबकि इसके निर्माता और निर्देशक कांग्रेस व राजद है। लोकतंत्र के इतिहास में यह मामला एक दाग की तरह है।"
उन्होंने कहा, "राज्य को लूटने के लिए कांग्रेस व राजद को कोड़ा के साथ-साथ नोबल पुरस्कार मिलना चाहिए। कांग्रेस और राजद ने ही कोड़ा की सरकार बनाई थी।"
जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने आशंका जताई कि कांग्रेस कोड़ा के भ्रष्टाचारों की जांच पर लीपापोती कर सकती है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे घोटाले का इस्तेमाल करती रही है। कोड़ा मामला राजनीति पर बहुत बड़ा धब्बा है। इस मामले में औद्योगिक घरानों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications