अमेरिकी संस्थाओं के साथ 3 समझौते की तैयारी में है फिक्की
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अमेरिका के पहले राजकीय दौरे के दौरान सोमवार को इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। पहला समझौता टेक्सास विश्वविद्यालय के आईसी2 इंस्टीट्यूट के साथ होगा।
लॉकहीड मार्टिन कंपनी के प्रायोजन में फिक्की और आईसी2 मार्च 2007 से ही शोध और विकास के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम ने तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और इस दौरान भारत और विश्व में 73 व्यापारिक सौदों पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत विशेष रूप से कचरा प्रबंधन, ग्रामीण प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और हरित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
दूसरा समझौता न्यूयार्क विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान के साथ होगा।
दोनों देशों के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम के आदान प्रदान के लिए फिक्की और इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन के बीच तीसरा समझौता होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications