झारखण्ड की पार्टियां कर रहीं भ्रष्टचार मुक्त सरकार का वादा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि यदि राज्य में उसकी अगली सरकार बनी तो वह भ्रष्टचार के माध्यम से इकट्ठा किए गए धन को जब्त करेगी। पार्टी ने राज्य सतर्कता आयोग को और भी सतर्क करने का वादा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार का समर्थन करने वाली कांग्रेस भी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा कर रही है। ज्ञात हो कि कोड़ा पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है, "हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि विधायक और मंत्री हर वर्ष अपनी संपत्ति की घोषणा करें।"

पूर्व मुख्यमंत्री व झारखण्ड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी भ्रष्टाचार रोकने की बात करते हैं। कांग्रेस की तर्ज पर उन्होंने भी अपनी पार्टी के घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार मिटाने का दावा किया है।

इन राजनीतिक दलों ने प्रदेश की जनता को सस्ते में अनाज उपलब्ध कराने का भी वादा किया है। भाजपा ने गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों के लिए एक रुपये प्रति किलो की दर से चावल और गेहूं उपलब्ध कराने की बात कही है जबकि कांग्रेस ने तीन रुपये की दर से चावल व गेंहूं देने का वादा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+