पर्यावरण सम्मेलन में हिस्सा लेंगे निर्वासित तिब्बती
धर्मशाला, 22 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के गुड़गांव में सोमवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय पर्यावरण सम्मेलन में भारत, नेपाल और भूटान के निर्वासित तिब्बती हिस्सा लेंगे।
पर्यावरण पर आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय तिब्बत प्रशासन का धर्म और संस्कृति विभाग कर रहा है।
तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रवक्ता ने कहा, " गुड़गाव में 23 नवंबर से शुरु हो रहे दो दिवसीय पर्यावरण सम्मेलन में भारत, नेपाल और भूटान के करीब 85 बौद्ध भिक्षु और लामा हिस्सा लेंगे।"
प्रवक्ता ने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री समधोंग रिमपोचे और विख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा इस सम्मेलन को पहले दिन संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications