स्कूल न आने वाले छात्रों का आंकड़ा तैयार करने का निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय स्वाइन फ्लू के डर से स्कूलों और कॉलेजों में कम हो रही उपस्थिति को देखते हुए लिया है।
नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने कहा, " जिला शिक्षा अधिकारियों को पिछले सप्ताह बीमारी की वजह से स्कूल न आने वाले छात्रों का आंकड़ा तैयार करने को कहा गया है। हमने स्कूलों से वापस भेजे गए छात्रों का भी आंकड़ा तैयार करने को कहा है।"
उन्होंने कहा कि इस आंकड़े से एच1 एन1 वायरस के प्रसार का विश्लेषण करने में मदद मिलेगी। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग आवश्यक सुविधाओं से लैस है।
चंडीगढ़ में अभी तक स्वाइन फ्लू के 115 मामलों की पुष्टि हुई है, इनमें 55 छात्र शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications