जल बोर्ड के टैंकर की चपेट में आने से बच्ची की मौत
नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब रोशनी नामक बच्ची पूर्वी दिल्ली इलाके में मयूर विहार फेज 3 में अपने घर के बाहर खेल रही थी।
अधिकारी ने कहा, "दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर ने बच्ची को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications