सबरीमाला में प्रतिदिन बिकते हैं प्रसाद के 1.2 लाख डिब्बे
सबरीमाला (केरल), 22 नवंबर (आईएएनएस)। सबरीमाला में दो महीनों तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान प्रतिदिन चावल व नारियल के बने विशेष 'अरावना प्रसादम' के औसतन 1.2 लाख डिब्बे बिकते हैं।
जितने दिन मंदिर खुला रहता है, यह प्रसाद मंदिर के काउंटर पर 50 रुपये प्रति डिब्बा की दर पर उपलब्ध रहता है। इस वर्ष 16 नवम्बर से सबरीमाला के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
त्रावणकोर देवसम बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी वी. एस. जयकुमार ने आईएएनएस को बताया कि प्रसाद के ये डिब्बे एक साल तक रखे जा सकते हैं। मंदिर त्रावणकोर देवसम बोर्ड के अधीन है।
उन्होंने बताया, "इस साल हमने प्रसाद के 16 लाख डिब्बों का स्टॉक रखा है। प्रतिदिन लगभग एक लाख डिब्बे तैयार होते हैं और प्रतिदिन इसकी बिक्री लगभग 1.2 लाख है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications