पटना में शिकारियों ने बनाया डॉल्फिन को शिकार
राज्य के वन्यजीव संरक्षक प्रमुख बी.ए.खान ने वन अधिकारियों को मामला दर्ज करने और पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है।
पटना जिले में शिकारियों द्वारा डॉल्फिन को अपना शिकार बनाने की घटनाओं की चर्चा होती रहती है, लेकिन यह पहला मौका है जब एक मछुआरे की जाल में शिकारियों द्वारा मारी गई मछली फंस गई।
डॉल्फिन के विशेषज्ञ आर.के. सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष बिहार के विभिन्न भागों से करीब 15 डॉल्फिन मछलियों के मारे जाने की सूचना मिली है।
सिन्हा ने आईएएनएस को बताया, "ऐसा लगता है कि शिकारी डॉल्फिन को मारने को लेकर बिल्कुल भयभीत नहीं है। यह खतरे की घण्टी है। अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications