पाकिस्तान ने आतंकवादियों को भारतीय मदद मिलने का दावा किया
समाचार एजेंसी डीपीए से वार्ता में कुरैशी ने दावा किया कि बलूचिस्तान और संघ प्रशासित कबायली इलाके (फाटा) की आतंकवादी घटनाओं में भारतीय हाथ होने के बारे में पाकिस्तान ने ठोस सबूत जुटाए हैं।
फाटा में अफगानिस्तान सीमा से लगे आठ जिले शामिल हैं, जिनमें आतंकवादियों का प्रभाव है।
बलूचिस्तान के विद्रोही स्वायत्तता तथा क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों के मुनाफे में अधिक हिस्से के लिए संघीय सरकार के खिलाफ वर्ष 2004 से ही हथियार उठाए हुए हैं।
इन आतंकवादियों को भारत से समर्थन मिलने का आरोप लगाते हुए कुरैशी ने कहा कि भारत को ऐसे कार्यों से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब तक भारत पाकिस्तान के प्रति अपनी दुश्मनी नहीं छोड़ता, दक्षिण एशिया क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का निर्माण संभव नहीं है
दक्षिणी वजीरिस्तान की आतंकवादी घटनाओं में भारतीय हाथ होने के पर्याप्त सबूत होने के पाकिस्तानी सूचना मंत्री कमर जमां कैरा और सेना के एक प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास के दावे के दो सप्ताह बाद कुरैशी ने यह बयान दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications