विद्रोही बीडीआर जवानों पर मंगलवार से चलेगा मुकदमा
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को सैन्य बल दिवस के मौके पर ढाका छावनी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कहा कि इस मामले की त्वरित सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "मैं वादा करती हूं कि अगर मैं रहूंगी तो सुनवाई पूरी होकर रहेगी।"
स्थानीय समचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक बीडीआर के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद मैनुल इस्लाम की अध्यक्षता में गठित एक अदालत में विद्रोही जवानों के पहले समूह के खिलाफ मंगलवार को मुकदमे की कार्रवाई शुरू होगी।
विगत 15 नवंबर को इस मामले की सुनवाई के लिए बीडआर के 1972 के दिशा-निर्देश के मुताबिक ही छह विशेष अदालतों का गठन किया गया था।
गौरतलब है कि 25 फरवरी को हुए विद्रोह में सेना के 57 अधिकारियों सहित कुल 74 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications