एमनेस्टी ने शेख मुजीब के हत्यारों को फांसी नहीं देने को कहा
एमनेस्टी ने रविवार को एक बयान जारी कर वर्तमान राष्ट्रपति जिल्लुर रहमान से यह आग्रह किया है। बयान में कहा गया है, "15 अगस्त 1975 को शेख मुजीब और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या मानवधिकार का गंभीर दुरुपयोग था और हत्यारों को इसकी सजा मिलनी ही चाहिए।"
बयान में कहा गया है, "यद्यपि, दोषियों को सजा दिलाने के क्रम में हमें मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।"
संस्था ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी दोषियों की सजा कम करने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications