सिख संगठनों ने 1984 के दंगों में न्याय के लिए ओबामा को पत्र लिखा
अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन सिख्स फॉर जस्टिस और पंजाब स्थित आल-इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएसएफ) ने ओबामा को एक खुला पत्र लिखकर मनमोहन सिंह के अमेरिका दौरे के दौरान सिख विरोधी दंगों का मामला उठाने का आग्रह किया है।
पत्र में कहा गया है कि नवंबर 1984 में मुख्य रूप से दिल्ली और 18 राज्यों के करीब 100 शहरों में हजारों निर्दोष सिखों की हत्या कर दी गई। देश के संविधान की शपथ लेने वाले नेताओं ने ही दंगाइयों को भड़काया और उनका नेतृत्व किया।
पत्र में दंगे के लिए कथित रूप से जिम्मेदार शीर्ष नेताओं जैसे कमलनाथ, अर्जुन सिंह, अरुण नेहरु, वसंत साठे, जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार, एच.के.एल.भगत और धर्मदास शास्त्री के नामों का उल्लेख किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि सरकार ने बाद में इन लोगों को न केवल संरक्षण दिया वरन सरकार में बड़े-बड़े पद भी दिए।
सिख संगठन ओबामा को दिए जाने वाले ज्ञापन पर कुछ अमेरिकी सांसदों के हस्ताक्षर कराने का भी प्रयास कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications