दक्षिणी वजीरिस्तान में 4 आतंकवादी मारे गए
समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार दक्षिणी वजीरिस्तान में सेना का अभियान 'राह-ए-निजात' तेजी से चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों और राकेट लांचरों से सेना के जवानों पर हमला बोला। सेना की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए और नौ घायल हो गए।
बहरहाल सेना ने हंगू में साहूखेल इलाके पर कब्जा कर लिया और वहां अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। आतंकवादियों के भय से साहूखेल से करीब 200 परिवारों ने पलायन किया है।
आतंकवादियों ने इलाके पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए 300 से अधिक घरों, शिक्षा संस्थाओं और स्वास्थ्य केंद्रों पर बमबारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications