हिमाचल में 2 वर्षीय बच्चा पोलियो का शिकार
स्वास्थ्य निदेशक नागेश शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "बच्चे का जन्म राजधानी शिमला से लगभग 75 किलोमीटर दूर सोलन जिले के बादी कस्बे के पास की झुग्गियों में हुआ था।"
उन्होंने कहा, "बच्चे के पोलियोग्रस्त होने की बात उत्तर प्रदेश में सामने आई। इस संबंध में पोलियो निगरानी इकाई को शनिवार को जानकारी प्राप्त हुई।"
शर्मा ने कहा कि बच्चे को 17 नवंबर को पोलियो से ग्रसित पाया गया था जब उसके परिजन उसे अपने साथ उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले में स्थित घर ले गए थे। वहां जांच के दौरान बच्चे में पोलियो की पुष्टि हुई।
गौरतलब है कि इस घटना को देखते हुए प्रशासन द्वारा बादी इलाके में पोलियो ड्राप पिलाने का विशेष अभियान चलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications