कारोपुट में सुरक्षा बल तैनात
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस को बताया कि थाने क्षेत्र में चार से अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पांडा ने कहा, "हमने शनिवार को और सुरक्षा बलों की तैनाती की है ताकि भविष्य में हिंसा रोकी जा सके। मैं सुरक्षा बलों की संख्या नहीं बता सकता।"
गौरतलब है कि शुक्रवार को जनजाति समुदाय के 300 से अधिक लोगों ने नारायण पटना थाने पर हमला कर दिया था और इस दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications