'भारत 2050 तक दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में होगा'

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2050 तक दुनिया के आर्थिक संतुलन में नाटकीय बदलाव होगा और भारत, अमेरिका तथा चीन के साथ विश्व की तीन प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल होगा। यह राय अमेरिका के एक थिंक टैंक ने व्यक्त की है।

कार्नेगी अंतर्राष्ट्रीय शांति न्यास के दो विशेषज्ञों ने लिखा है कि वर्ष 2009 से 2050 तक 6.19 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के अनुमान से भारत जी-20 देशों में सबसे तेज तरक्की करेगा। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था की क्रय शक्ति में 97 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

थिंक टैंक के अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक बुलेटिन के नवंबर अंक में "जी-20 इन 2050" नामक एक लेख में कहा गया है कि डॉलर के रूप में वर्ष 2050 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) मौजूदा 11 खरब डॉलर से 16 गुना बढ़कर 178 खरब डॉलर हो जाएगा।

कार्नेगी के अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक कार्यक्रम के निदेशक उरी डेडुश और उनके सहायक बेनेट स्टैनसिल ने कहा कि दुनिया का आर्थिक संतुलन नाटकीय तरीके से बदल रहा है।

उन्होंने लिखा है कि परंपरागत रूप से वैश्विक अर्थव्यवस्था के अगुवा रहे अमेरिका और यूरोप के देशों का संयुक्त आर्थिक आकार एशिया और लैटिन अमेरिका की उभरती अर्थव्यस्थाओं के बराबर होगा।

विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि वर्ष 2032 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और वर्ष 2050 तक उसका आकार अमेरिका की अर्थव्यवस्था से 20 प्रतिशत अधिक होगा। अगले 40 वर्षो में जी-20 देशों में होने वाले आर्थिक विकास का 60 प्रतिशत केवल ब्राजील, चीन, भारत, रूस और मेक्सिको में होने का अनुमान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+