उड़ीसा में पुलिस गोलीबारी में 2 की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 300 से अधिक की संख्या में आई भीड़ ने नारायणपटना में स्थित पुलिस थाने पर हमला बोल दिया। भीड़ अपने इलाके में लगातार पुलिस चौकसी का विरोध कर रही थी। यह इलाका नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीब पंडा ने आईएएनएस को बताया कि प्रदर्शनकारी एक स्थानीय जनजाति संगठन 'चासी मुलिया आदिवासी संघ' से संबद्ध थे। पुलिस ने उस समय गोलीबारी शुरू की, जब भीड़ ने हथियार लूटने की कोशिश की।
पंडा ने कहा, "लगभग 300 लोगों की भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला बोल दिया और उसने हथियार लूटने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications