राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के मारे जाने पर शोक जताया
राज्यपाल प्रभा राव तथा मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने इस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रमिकों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खिमी राम, विधायक गोबिन्द ठाकुर तथा किशोरी लाल ने भी इस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।
कुल्लू के उपायुक्त बी़ एम़ नैंटा ने बताया कि कुल्लू के अतिरिक्त जि़ला दंडाधिकारी को मनाली में राहत एवं बचाव कायरें की देख-रेख के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारजनों को राहत मैन्यूल के अनुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications