जयपुर में टेलीफोन डायलर सिस्टम से होगी मतदान केन्द्रों निगरानी
जिला निर्वाचन अधिकारी म्युनिसिपल एवं जिला कलेक्टर कुलदीप रांका ने बताया कि इस टेलीफोन डायलर सिस्टम में समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, कत्र्तव्यस्थ मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, मोबाईल दल, पुलिस व संबंधित अधिकारियों के दूरभाष व मोबाईल नं. फीड किए गए हैं। मतदान के दिन कानून व्यवस्था की स्थिति एवं मतदान संबंधी जानकारी इस टेलीफोन डायलर सिस्टम द्वारा सीधे ही संपर्क कर प्राप्त की जा सकेगी।
रांका ने बताया कि मतदान दल 22 नवम्बर को संबंधित मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान संबंधित समस्त तैयारियों का पूर्वाभ्यास करेंगे। टेलीफोन डायलर सिस्टम द्वारा 22 नवम्बर को भी इन तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को भी टेलीफोन डायलर सिस्टम की सेवाऐं सुलभ कराई गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications