उल्लेखनीय कार्य करने वाले विकलांग पुरस्कृत होंगे
इसके अलावा 25 हजार रुपये का पुरस्कार निजी क्षेत्र गैर सरकारी संगठनों, जिन्होंने अपने संस्थान में अधिक से अधिक विकलांग व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए हैं को दिया जाएगा।
प्रधान सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ने कहा कि अभी तक केवल तीन नामांकन प्राप्त हुए हैं, जबकि निजी क्षेत्र एवं गैर सरकारी क्षेत्र में न्योक्ता द्वारा विकलांग व्यक्तियों को अधिक से अधिक रोजगार देने की श्रेणी में कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ हैं।
उन्होंने कहा कि समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि विगलांग व्यक्तियों को राज्य पुरस्कार योजना के अन्तर्गत लाभान्वित करने के लिए दोनों पुरस्कारों के लिए 30 नवम्बर, 2009 तक नामांकन मंगवाए गए हैं ताकि इन पर अन्तिम निर्णय लिया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications