नदी परियोजनाओं में केंद्र से हस्तक्षेप चाहता है हरियाणा
राज्य के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि हरियाणा के सिंचाई मंत्री अजय सिंह यादव ने बंसल से नई दिल्ली में शनिवार को मुलाकात की और टर्मिनेशन ऑफ एग्रीमेंट एक्ट के मुद्दे को सुलझाने और सतलज यमुना लिंक (एसवाइएल) नहर के जल्द निर्माण के लिए आग्रह किया।
प्रवक्ता ने कहा, "हमने बंसल से अपील की है कि टर्मिनेशन ऑफ एग्रीमेंट्स एक्ट के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय को दिए गए राष्ट्रपति के संदर्भ के मामले को निपटाया जाए और एसवाईएल नहर के निर्माण को गति प्रदान की जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications