दिल्ली में मौसम का अब तक का सबसे सर्द दिन
नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार सुबह जब दिल्लीवासियों की आंख खुली तो आमदिनों से ज्यादा ठंडक महसूस हुई। पश्चिमी हवाओं के चलते शनिवार को यहां इस मौसम का सबसे कम 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी का कहना है, "पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में अचानक गिरावट हुई है। इस सुबह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।"
सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस था।
अधिकारी ने कहा, "आज इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।"
यद्यपि दिन निकलने के साथ मौसम में गर्माहट की उम्मीद की जा रही है, लेकिन अधिकारी का कहना है कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications