समाचार पत्र सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ वातावरण बनाएं : राष्ट्रपति
पाटिल शनिवार को नई दिल्ली में ऑल इण्डिया स्माल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एवं संक्षिप्त समारोह में फेडरेशन द्वारा प्रकाशित स्मारिका की प्रथम प्रति ग्रहण करते हुए यह बात कही।
उन्होंने देश के विभिन्न भागों से आये पत्र-पत्रिकाओं के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाये रखने और आतंकवाद की समस्या को जड़ से समाप्त करने में भी मीडिया की भूमिका अहम् साबित हो सकती है। पाटिल ने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि छोटे अखबार जन शिक्षण का बड़ा काम कर रहे हैं और उन्हें इसे अनवरत जारी रखना चाहिए।
इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष गुरीन्दर सिंह (दिल्ली) और उपाध्यक्ष बी.एम.शर्मा (राजस्थान) ने फेडरेशन द्वारा प्रकाशित स्मारिका की प्रथम प्रति राष्ट्रपति को भेंट की। समारोह का संचालन फेडरेशन राजस्थान शाखा के अध्यक्ष एल.सी.भारती ने किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications