विश्व बैंक का दल 24 नवम्बर को जयपुर और टोंक में
विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर आठ सदस्यीय दल के साथ 23 नवम्बर की शाम दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे। यह दल 24 नवम्बर को प्रात: जयपुर से रवाना होकर टोंक जिले के दूनी कस्बे में पहुंचेगा और दूनी से गुलाबपुरा एवं आवां ग्राम जायेगा वहां आजीविका संबंधी कार्यों तथा के.जी.बी.वी. विद्यालय का अवलोकन करेगा।
विश्व बैंक का दल इसके बाद जयपुर जिले के कौथून गांव पहुंचकर वहां जल संसाधन कायरें की भी जानकारी लेगा। यह दल इसी दिन शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications