विश्व विकलांगता दिवस पर विशेष पैकेज
उन्होंने कहा कि ऐसे अतिथि पर्यटक जो स्वयं विकलांग हैं या अपने माता/ पिता/भाई/ बहन, जो विकलांग हैं, के साथ निगम के होटलों में रूकना चाहते हैं, उन्हें यह विशेष पैकेज दिया जा रहा है। इसके लिए वही अतिथि पात्र होंगे, जो 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा विकलांग है।
उन्होंने कहा कि विकलांग व्यक्तियों के लिए विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए इस विशेष पैकेज को पर्यटन विकास निगम ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि निगम के होटलों में 3 दिसम्बर से 20 दिसम्बर के मध्य जो भी विकलांग व्यक्ति रहना चाहें उन्हें पर्यटन निगम अपने होटलों में 30 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान करेगी या फिर उन्हें दो दिन के आवास उपयोग करने पर तीसरे दिन का ठहराव निगम की ओर से उपहार स्वरूप मुफ्त दिया जाएगा। इस पैकेज में भोजन और जलपान शामिल नहीं है, जिसके लिए होटल की सामान्य दरें लागू होंगी।
इससे पूर्व भी निगम ने अपना सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए 'बेटी है अनमोल' पैकेज दिया था, जिसका व्यापक तौर पर स्वागत हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications