मुंबई हमले के पीड़ितों की याद में संग्रहालय स्थापित करेगा रेलवे
यहां तीन सुपरफास्ट रेलगाड़ियों को शनिवार को हरी झंडी दिखाते हुए बनर्जी ने कहा कि संग्रहालय में उन सभी रेल कर्मचारियों के बारे में विस्तृत जानकारी शामिल की जाएगी, जो हमले के दौरान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा उन सुरक्षा कर्मियों, रेल यात्रियों और आम नागरिकों के बारे में भी जानकारी शामिल की जाएगी, जिन्हें हमले के दौरान अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
रेल मंत्री बनने के बाद अपनी पहली मुंबई यात्रा के दौरान बनर्जी ने मुंबई हमले में शहीद हुए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि दी।
बनर्जी ने बेहतर, तेज, सुरक्षित और स्वच्छ रेल यात्रा का भी वादा किया। बनर्जी ने इस अवसर पर मुंबई-नागपुर के बीच दुरांतो एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह रेलगाड़ी सप्ताह में रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। यह रेलगाड़ी 11 घंटे 30 मिनट के भीतर यह दूरी तय करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications