स्वाइन फ्लू से 10 की मौत, मृतकों की संख्या 553 हुई
नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। देश में स्वाइन फ्लू से 10 लोगों की मौत हो गई। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 553 हो गई। शनिवार को फ्लू के 127 नए मामले सामने आए और इस तरह पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16,328 हो गई।
महाराष्ट्र में चार लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। इस तरह यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 219 हो गई।
राजस्थान में फ्लू से मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है और यहां तीन लोगों की मौत हो गई। इस तरह मृतकों की संख्या 33 हो गई।
इसके अलावा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गुजरात में एक-एक मरीज की मौत हो गई। इस तरह कर्नाटक में मृतकों की संख्या 120, आंध्र प्रदेश में 50 और गुजरात में 46 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications