कोड़ा घोटाले का हस्र बोफोर्स घोटाले जैसा कर सकती है कांग्रेस : राजनाथ सिंह
रांची, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस मधु कोड़ा घोटाले का हस्र भी बोफोर्स घोटाले जैसा कर सकती है।
राजनाथ सिंह ने यहां शनिवार की शाम संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, "कांग्रेस भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के लिए सारी हदें पार कर सकती है। कांग्रेस मधु कोड़ा घोटाले का हस्र बोफोर्स दलाली कांड जैसा कर सकती है। मधु कोड़ा के मामले में कई कांग्रेसी नेता मुश्किल में फंस सकते हैं, लिहाजा इस मामले को रफादफा किया जा सकता है।"
सिंह ने कहा, "इस बात की जांच की जानी चाहिए कि मधु कोड़ा सरकार के दौरान कितने नेताओं ने स्विटजरलैंड का दौरा किया था। चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले में अकेले मधु कोड़ा शामिल नहीं हैं। इसमें कई ऐसे अन्य नेता हैं जो दिक्कत में आ सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications