नेपाल में माओवादियों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान
माओवादियों के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने पार्टी कार्यालय में घोषणा की, "चूंकि सरकार ने हमारी मांगों के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई है, लिहाजा हम जनांदोलन के तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा करने के लिए मजबूर हुए हैं। इसके तहत तीन दिनों तक आम राजनीतिक हड़ताल किया जाएगा।"
प्रचंड ने कहा, "यदि सरकार ने इसके बाद भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल की ओर आगे बढ़ेंगे।"
नया आंदोलन रविवार से शुरू होगा। इस दौरान रैलियों और विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications