राहुल गांधी और आडवाणी ने झारखण्ड में प्रचार किया
राहुल गांधी ने जामतारा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "यदि आप चाहते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा आप सबके लिए भेजा गया पैसा आपके पास पहुंचे तो फिर आप कांग्रेस को वोट दें। केंद्र में हमारे हाथ खुले हुए हैं, हम वहां योजनाएं बना सकते हैं लेकिन दूसरा हाथ राज्य सरकार का है, जिस पर योजनाओं को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी है।"
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बोकारो में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "पिछले कुछ वर्षो से झारखण्ड कुप्रशासन में फंसा हुआ है। ऐसे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ही अच्छा प्रशासन दे सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications