पेशावर में एनजीओ दफ्तर के बाहर विस्फोट, एक घायल
पेशावर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत की राजधानी पेशावर में शनिवार को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) दफ्तर के बाहर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया।
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार विस्फोट यूनिवर्सिटी टाऊन इलाके में आबदार रोड पर हुआ। यहीं एनजीओ का दफ्तर है। यह एनजीओ अपंग लोगों के लिए काम करता है।
गौरतलब है कि पिछले 12 दिनों के दौरन पेशावर में यह आठवां आतंकवादी हमला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications